Santosh Anand Shayari – Famous Quotes, Poetry, Nagme, Poems & Lyrics

Santosh Anand Shayari

संतोष आनंद जी भारत के 1 मशहूर गीतकार हैं जिन्होंने 1970 के दशक में काफी ज्यादा मशहूर व सफल गाने भारतीय फिल्म जगत को दिए हैं। संतोष आनंद जी का नाम काफी इज्जत के साथ हमारे देश में लिया जाता है| Ek pyar ka nagma hai writer भी संतोष जी हैं| वर्ष 1974 और 1982 में उन्हें दोबारा सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला है। वर्ष 2016 में यश भारती पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। संतोष जी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान का अध्ययन किया था। हाल ही में संतोष आनंद जी काफी खबरों में आए जब नेहा कक्कड़ ने उन्हें अपने शो इंडियन आइडल पर बुलाया। इंडियन आइडल 12 में संतोष आनंद जी की जिंदगी के अहम किस्सों को शो में दर्शाया गया था जिससे यह पता चला कि संतोष जी काफी तंगहाली में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं । शो में भावुक होकर नेहा कक्कड़ ने संतोष आनंद जी को ₹500000 की मदद प्रदान की। आज हम आपके सामने संतोष आनंद जी की मशहूर कविताएं शायरियां नगमे उद्धरण कोट्स पोएट्री व गीत प्रस्तुत करने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि Facebook, WhatsApp व Instagram पर Share कर सकते हैं।

संतोष आनंद जी ने ‘इंडियन आईडल 12’ पर यह कहा कि वह बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति हैं उन्होंने आज तक कभी किसी से मदद नहीं मांगी| जब नेहा कक्कड़ ने उन्हें ₹5,00,000 देने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति हैं। पर नेहा जी ने जब उन्हें बोला कि मैं आप की पोती हूं तो उन्होंने वह दक्षिण कबूल कर ली पूर्णविराम उनका कहना था इंसान को जिंदा रहने के लिए सिर्फ दो वक्त की रोटी चाहिए और मुझे यह प्राप्त हो रही है। संतोष जी ने यह भी कहा कि जनता के प्यार ने मुझे जिंदा रखा हुआ है। उनके बेटे की आकस्मिक मौत की वजह से उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा| आशा करते हैं कि संतोष आनंद जी की जिंदगी में फिर से खुशहाली लौट आए और हम सब की दुआएं उनके साथ सदैव रहेंगी।

Santosh anand ki shayari

‘जो प्यार कर गए वो लोग और थे’

जो प्यार कर गए वो लोग और थे
दिल में उतर गए वो लोग और थे

jo pyar kar gaye vo log aur the
dil mein utar gaye vo log aur the

गुलशन के फूल-फूल पर शबनम की बूँद-से
हँसकर बिखर गए वो लोग और थे

gulshan ke phool-phool par shabnam ki boond-se
hanskar bikhar gaye vo log aur the

मरते रहेंगे हमपे वो जीने की चाह में
कहकर मुकर गए वो लोग और थे

marte rahenge humpe vo jeene ki chaah mein
kehkar mukar gaye vo log aur the

वो हुस्न के ग़ुरूर में पर्दा किये रहे
जो दर-ब-दर गए वो लोग और थे

vo husn ke guroor mein parda kiye rahe
jo dar-ba-dar gaye vo log aur the

हाथों में हाथ बाँधकर ‘संतोष’ रह गया
कुछ कर गुज़र गए वो लोग और थे

haathon mein haath baandhke ‘Santosh’ reh gaya
kuchh kar-guzar gaye vo log aur the

संतोष आनंद की कविताएं

संतोष आनंद जी की सबसे रचना “एक प्यार का नगमा है”, यह गीत सच में काफी सुन्दर है और अभी तक उनके प्रशंसकों की जुबां पर रहता है|

Ek pyar ka nagma hai lyrics

एक प्यार का नगमा है
मौजों की रवानी है
एक प्यार का नगमा है
मौजों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं
तेरी मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है
मौजों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं
तेरी मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है
ला ला ला ला ला ला
कुछ पाकर खोना है
कुछ खोकर पाना है
जीवन का मतलब तो
आना और जाना है
दो पल के जीवन से
इक उम्र चुरानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं
तेरी मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है
तू धार है नदिया की
मैं तेरा किनारा हूँ
तू मेरा सहारा है
मैं तेरा सहारा हूँ
आँखों में समंदर है
आशाओं का पानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं
तेरी मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है…

गीत की पूर्ण जानकारी:
फ़िल्म: शोर (1972)
गीतकार: संतोष आनंद
संगीत: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गायक: लता मंगेशकर, मुकेश

Santosh anand poems

मैं ना भूलूंगा, मैं ना भूलूंगी

Santosh Anand poetry

मैं ना भूलूंगा, मैं ना भूलूंगी
इन रस्मों को, इन कसमों को
इन रिश्ते नातों को

चलो जग को भूले, ख़यालों में झूले
बहारों में डोले, सितारों को छू ले
आ तेरी मैं माँग सवारूँ , तू दुल्हन बन जा
माँग से जो दुल्हन का रिश्ता, मैं ना भूलूंगी

समय की धारा में, उमर बह जानी है
जो घड़ी जी लेंगे, वही रह जानी है
मैं बन जाऊँ साँस आखिरी, तू जीवन बन जा
जीवन से साँसों का रिश्ता, मैं ना भूलूंगी

गीत की पूर्ण जानकारी:
फ़िल्म: रोटी कपड़ा और मकान (1974)
गीतकार: संतोष आनंद

संगीत: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गायक: मुकेश, लता मंगेशकर

Santosh Anand lyrics

एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है

कुछ पाकर खोना है, कुछ खोकर पाना है
जीवन का मतलब तो, आना और जाना है
दो पल के जीवन से, इक उम्र चुरानी है

तू धार है नदिया की, मैं तेरा किनारा हूँ
तू मेरा सहारा है, मैं तेरा सहारा हूँ
आँखों में समंदर है, आशाओं का पानी है

मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे

मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे

कहाँ से तू आया, कहाँ जायेगा तू
कि दिल की अगन से, पिघल जायेगा तू
धुआं बन गयी है ख्यालों की महफ़िल
मेरे प्यार की जाने, कहाँ होगी मंज़िल
मेघा रे मेघा रे
मेरे गम की, तू दवा रे

बरसने लगीं हैं बूँदें, तरसने लगा है मन
ज़रा कोई बिजली चमकी, नरजने लगा है मन
और ना डरा तू मुझको, ओ काले काले घन
मेरे तन को छू रही है, प्रीत की पहली की पवन
मेघा रे मेघा रे
मेरी सुन ले तू सदा रे

गीत की पूर्ण जानकारी:

फ़िल्म: प्यासा सावन (1981)
गीतकार: संतोष आनंद

संगीत: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गायक: लता मंगेशकर, सुरेश वाडेकर

Santosh Anand songs

Santosh anand songs list इस प्रकार है | साथ ही देखें संतोष आनंद कविता कोश

  1. Aa Bhagwan Ke Ghar Aa (Suryaa – An Awakening) Sung By: Mohammed Aziz
  2. Allam Gallam Sajana (Suryaa – An Awakening) Sung By: Kavita Krishnamurthy, Uttara Kelkar
  3. Aur Nahee Bas Aur Nahee (Roti Kapda Aur Makan) Sung By: Mahendra Kapoor
  4. Chana Jor Garam (Kranti (1981)) Sung By: Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Mohammad Rafi
  5. Hai Hai Yeh Majburee (Roti Kapda Aur Makan) Sung By: Lata Mangeshkar
  6. Aaj Ki Shaam (Tirangaa) Sung By: Kavita Krishnamurthy, Mohammed Aziz, Udit Narayan
  7. Ab Ke Baras Tujhe Dharti Ki (Kranti (1981)) Sung By: Mahendra Kapoor
  8. Inn Hasin Waadiyo Se (Pyaasa Sawan) Sung By: Lata Mangeshkar, Suresh Wadkar
  9. Isse Samjho Na Resham Ka Taar (Tirangaa) Sung By: Sadhana Sargam
  10. Jaane Mann Jaane Jaan (Tirangaa) Sung By: Mohammed Aziz, Sadhana Sargam
  11. Jindagee Kee Na Tute Ladee (Kranti (1981) Sung By: Lata Mangeshkar, Nitin Mukesh
  12. Looie Shama Sha (Kranti (1981)) Sung By: Lata Mangeshkar, Nitin Mukesh
  13. Jo Pyaar Kar Gaye (Female) (Junoon (1993) Sung By: Anuradha Paudwal
  14. Jo Pyaar Kar Gaye (Male) (Junoon (1993)) Sung By: Kumar Sanu
  15. Mai Naa Bhulunga, Mai Naa Bhulungee (Roti Kapda Aur Makan) Sung By: Lata Mangeshkar, Mukesh
  16. Maine Tujhse Pyar Kiya Hai (Suryaa – An Awakening) Sung By: Anuradha Paudwal, Mohammed Aziz
  17. Mara Thumaka Badal Gayee Chal Mitwa (Kranti (1981)) Sung By: Lata Mangeshkar
  18. Megha Re Megha Re (Pyaasa Sawan) Sung By: Lata Mangeshkar, Suresh Wadkar
  19. Oye Rabba Meri Jaan Bacha Le (Tirangaa) Sung By: Kavita Krishnamurthy, Mohammed Aziz
  20. Peele Peele O More Raja (Tirangaa) Sung By: Mohammed Aziz, Sudesh Bhonsle
  21. Pyar Kahe Banaya Ram (Suryaa – An Awakening) Sung By: Alka Yagnik
  22. Teraa Saath Hain Toh (Pyaasa Sawan) Sung By: Lata Mangeshkar
  23. Muhabbat Hai Kya Chij (Prem Rog) Sung By: Lata Mangeshkar, Suresh Wadkar
  24. Naagmani (Naagmani) Sung By: Kumar Sanu

Santosh anand poetry

मोहब्बत मेरा मजहब, बिरादरी मेरी शायरी — संतोष आनंद Click To Tweet मैं टांगो से नहीं सुरों से चलता हूं. – संतोष आनंद Click To Tweet

About the author

admin