Swamitva Yojana Online Registration – App Download | PM swamitva card

Swamitva Yojana

PM Swamitva Yojana: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक “ऐतिहासिक कदम” लिया है जिससे ग्रामीण भारत को नयी ऊचाइंयों पर ले जाएगा | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ” SVAMITVA ” (स्वामित्व) योजना को लांच किया है | इस योजना के तहत ग्रामीण भारत में रहने वाले ग्रामीणों के लिए संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण शुभारंभ किया गया है | Pradhanmantri swamitva yojana की मदद से ग्रामीणों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए वित्तीय संपत्ति के रूप में संपत्ति का उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त होगा, जो की भारत सरकार के उच्चस्तरीय कदम है। आइये जानें स्वामीत्व योजना क्या है व इसके अंतर्गत ऑनलाइन अप्लाई व पंजीकरण कैसे करें |

Swamitva Yojana Online Registration

पीएमओ ने अपने बयान में यह भी जानकारी दी है की इस योजना से अगले चार साल में करीब 6.62 गांवों को फायदा मिलेगा। स्वामित्व योजना का एलान गत वर्ष 2020 में ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायत दिवस को किया गया था। इस योजना का मुख्य लाभ यह है की इससे ग्रामीणों को संपत्ति से जुड़े सभी मामलों के वैध समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना की एक ख़ास बात यह भी है की इसमें ड्रोन सर्वे तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे की आसानी से ज़्यादा आबादी वाले इलाको को सीमांकित किया जा सकेगा| जिससे ग्रामीणों के जमीं सम्बन्धी सभी झगड़े सुलझाने में आसानी होगी| अगर आप प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ? PM Swamitra Yojana Apply, Swamitva Yojana Application Form, eligibility & documents सरीखी जानकारी जानना चाहते है तो निचे दी हुई जानकारी अवश्य पढ़ें

What is Swamitva Yojana in Hindi

PM Swamitva Scheme 2020: केंद्र सरकार के अधीन पंचायती राज मंत्रालय ने 9 अक्टूबर 2020 को स्वामित्व योजना की शुरुआत की है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड प्रदान करके ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान करना है। सरकार ने इस योजना को 4 साल में पूरा करने का एलान किया है, इसलिए कहा गया है कि यह स्कीम वर्ष 2024 से पहले पूरी हो जाएगा और लगभग 6.62 लाख गाँव इस योजना में शामिल होंगे।

प्रधान मंत्री कार्यालय ने रविवार को यह बताया है की पहले चरण में 6 राज्यों के लाभार्थियों की सूची है जिसमें 763 गाँव शामिल हैं। विभिन्न राज्यों के गांवों में उत्तर प्रदेश से 346, हरियाणा से 221, महाराष्ट्र से 100, मध्य प्रदेश से 44, उत्तराखंड से 50 और कर्नाटक से 2 गाँव शामिल हैं। पीएम मोदी ने रविवार को गांवों के क्षेत्रों Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas (SVAMITVA) scheme के कई लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच साल पहले केवल 100 ग्राम पंचायत ब्रॉडबैंड सेवाओं से जुड़ी हुई थीं, लेकिन आज 1,25,000 से अधिक ग्राम पंचायत अपने गांवों में इंटरनेट की सेवा का लाभ उठा रही हैं।

स्वामित्व योजना की जानकारी

योजना का नाम पीएम स्वामित्व योजना
विभाग पंचायती राज मंत्रालय
आधिकारिक घोषणा पीएम मोदी द्वारा 24 अप्रैल 2020
आरंभ तिथि 24 अप्रैल 2020
उद्देश्य लोन (ऋण) और अन्य वित्तीय लाभ
अवधि 4 वर्ष (2020-2024)
आधिकारिक वेबसाइट www.egramswaraj.gov.in

 

पीएम स्वामित्व योजना के लाभ

इस योजना के कई लाभ हैं जो उन लोगों को प्रदान किए जाएंगे जो गाँव के क्षेत्रों में रह रहे हैं। स्वामित्व स्कीम के लाभ नीचे दिए गए हैं:

  1. यह योजना हमारे देश की ग्रामीण आबादी के लिए भूमि और खेतों पर गृह ऋण और अन्य सुविधाएं प्राप्त कराने में सक्षम है।
  2. इस योजना ने हमारे देश के 6 राज्यों को सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है और इसे 2024 तक सफलतापूर्वक समाप्त करने का लक्ष्य है।
  3. यह योजना संपत्ति नामांकन प्रक्रिया के सरलीकरण को सक्षम करेगी।
  4. यह योजना ड्रोन सर्वेक्षण की मदद से ग्रामीण आबादी को सहायता प्रदान करेगी।
  5. इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के स्वामित्व से संबंधित कम विवाद होंगे।
  6. गांवों में रहने वाले लोगों के पास अपने अधिकारों का रिकॉर्ड होगा ताकि वे बैंकों और अन्य वित्तीय सेवाओं से ऋण ले सकें।
  7. स्वमित्व योजना योजना कार्ड की सहायता से उचित संपत्ति कर व अन्य वित्तीय जानकारी प्रदान की जाएगी।
  8. भूमि के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा ताकि भूमि भ्रष्टाचार कम से कम हो।

स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड

ग्रामवासियों को स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड प्रदान किया जाएगा ताकि गाँवों में रहने वाले लोग अधिक आत्म निर्भर बनें। स्वमित्व योजना संपत्ति कार्ड में उन लोगों की आवासीय संपत्ति के सभी रिकॉर्ड शामिल होंगे जो गांवों में रह रहे हैं और इस योजना के तहत पंजीकृत हैं। संपत्ति की भौतिक प्रतियां योजना के तहत रिकॉर्ड तैयार करने के बाद संपत्ति मालिकों को भी प्रदान की जाएंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, यह कार्ड हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि से संबंधित सभी विवादों को हल करेगा क्योंकि इसमें ग्रामीणों की भूमि से संबंधित हर जानकारी शामिल होगी।

स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा है कि लॉन्च से लगभग एक लाख संपत्ति धारक अपने मोबाइल फोन पर भेजे गए एसएमएस लिंक के माध्यम से अपने संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण किया जाएगा। याद रखें योजना के लिए आप आप अपना आधिकारिक नंबर ही प्रदान करें|

Swamitva Yojana Online Registration

  1. Swamitva yojana registration के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आप swamitva yojana official website पर जाकर नामांकन करना है जो की www.egramswaraj.gov.in है|
  2. इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा जहां आपको ‘new registration’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे एक फॉर्म प्रस्तुत किया जाएगा।
  4. अब यहाँ आप अपनी जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें आपका नाम, पता, गाँव, ग्राम पंचायत, राज्य और मोबाइल नंबर शामिल होगा।
  5. इसके अलावा आपको अपना आधार नंबर और अन्य आईडी प्रूफ की जानकारी देनी होगी।
  6. अब पेज पर पूछी गई सभी जानकारी प्रदान करने के बाद आपको ‘Submit’ बटन पर क्लिक करना होगा।
  7. आपका फॉर्म अब सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है, इससे संबंधित जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस या आपकी ईमेल आईडी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

ऊपर दी हुई जानकारी में हमने स्वामित्व योजना portal pib, upsc, swamitva yojana portal under which ministry, pdf, launch date kannada व online की पूर्ण जानकारी प्रदान की है|

About the author