Nal Jal Yojna Online 2022 MP – मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री नल जल योजना सूची, रजिस्ट्रेशन फॉर्म व ऑनलाइन आवेदन

MP Nal Jal Yojana 2022: मध्य प्रदेश में जल संसाधन की समस्या कोई नयी नहीं है| एमपी के ग्रामीण इलाको में रहने वाले हमारे भाई व बहनो को पानी की समस्या काफी सालो से सहनी पड़ रही है| ऐसे में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रात: 10.30 बजे भोपाल स्थित मिंटो हाल में राज्य के 18 जिलों की 107 ग्रामीण नल जल योजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया | इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दी हुई जानकारी को संपूर्ण रूप से पढ़ें| आइये अब हम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री नल जल योजना रजिस्ट्रेशन, Madhya Pradesh Nal Jal Scheme Application Form, Madhya Pradesh Nal Jal Scheme Me Apply kaise kare व form download kaise kare की जानकारी देखें|

Nal Jal Yojna MP

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भोपाल से वर्चुअल भूमि पूजन कार्यक्रम किया, इसको टीवी पर लाइव टेलीकास्ट किया गया साथ ही फेसबुक पेज पर भी लाइव स्ट्रीमिंग किया गया| मुख्यमंत्री द्वारा यह ऐलान भी किया गया कि इस योजना की लागत 117.98 करोड़ रुपए है जिससे कि 107 ग्रामीण नल जल योजना का शिलान्यास किया जा रहा है| मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि हमारे प्रदेश की जान हमारे गांव में बसती है और गांव के विकास के बिना प्रदेश का विकास असंभव है| यह स्कीम जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध करवाने के के लिए कार्यरत है जिसमें पाइप लाइन बिछाकर हर गांव में पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा| जय योजना वर्ष 2023 तक प्रदेश के सभी गांव में शुद्ध पेयजल प्रदान करवाएगी|

मध्य प्रदेश नल जल योजना की जानकारी

मध्य प्रदेश के राज्य में जिन ग्रामों में पानी की सुविधा नहीं है उनके लिए नल द्वारा पेयजल की सुविधा प्रदान करवाने के लिए एमपी नल जल योजना का शिलान्यास किया गया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है की इस योजना के आने के बाद से हमारे घर के माताओं और बहनों को हाथ से पंप करके पानी नहीं निकालना होगा क्योंकि राज्य सरकार नर्मदा नदी से उनके घर पेय जल प्रदान करवाई जी जिससे कि प्रदेश के 60 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा|

योजना का नाम मध्यप्रदेश नल जल योजना
राज्य मध्य प्रदेश
योजना का शिलान्यास किसके द्वारा हुआ  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थियों की संख्या लगभग 60 लाख
आधिकारिक बोर्ड मध्य प्रदेश जल बोर्ड
योजना के लिए बजट 2200 करोड़ रुपए

मप नल जल योजना मध्य प्रदेश की मुख्य विशेषताएं क्या हैं

एमपी सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम नल जल योजना मध्यप्रदेश में मध्य प्रदेश के लोगों को पेयजल प्रदान करवाया जाएगा| जिसके लिए उनको अब हैंडपंप से पानी निकालने की आवश्यकता नहीं होगी, पाइपलाइन की मदद से उनके घरों तक पानी की सप्लाई नर्मदा नदी द्वारा करवाई जाएगी | इस बेहद खास स्कीम की मुख्य विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं:

  • शुद्ध पेय जल: एमपी नल जल योजना के तहत राज्य के लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल पाइप लाइन के जरिए प्रदान करवाया जाएगा| जिसके लिए उन्हें हैंड पंप के जरूरत नहीं होगी|
  • पाइप लाइन द्वारा हर घर नल जल: सरकार द्वारा सभी इलाकों में पाइप लाइन की मदद से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा, जो की घरों में नल द्वारा प्राप्त किया जा सकता है|
  • 60 लाख लोगों को लाभ: इस योजना का लाभ लगभग 60 लाख लोगों को मिलेगा जिससे उन्हें स्वच्छ पेयजल (clean drinking water) वर्ष 2023 तक सुनिश्चित करवाया जाएगा|
  • महिलाओं को राहत: इस योजना की घोषणा खासतौर पर ग्रामीण महिलाएं जो कि हैंडपंप से पानी निकालने के लिए कई किलोमीटर दूर जाती थीं, के लिए की गई है जिससे माताओं एवं बहनों को पानी के लिए जूझना ना पड़े|
  • 2200 करोड़ बजट: इस योजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार 2200 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान प्रदान कर रही है|

मध्य प्रदेश नल जल योजना की सूची कैसे देखें

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक जल विभाग की वेबसाइट पर जाएं|
  2. जल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यह है -> http://peyjalmitra.nic.in/Default.aspx
  3. अब पेयजल सुविधा पोर्टल मध्य प्रदेश के होम पेज पर आपको नल योजना पर क्लिक करना है|
  4. इधर से आप नलजल योजनाओं की सूची, नलजल योजनाओं की प्रोफ़ाइल पंजीयन की स्थिति, नलजल योजनाएं एवं इंजीनियर मैपिंग की स्थिति व नलजल योजनाएं एवं बसाहटों की मैपिंग की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  5. इसके बाद आपके सामने पेयजल सुविधा डैशबोर्ड खुल जाएगा जिसमें से आप नल जल योजनाओं की सूची देख सकते हैं|
  6. अपने जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, ग्राम को चुनाव कर देखें बटन पर क्लिक करें|
  7. पेयजल सुविधा डैशबोर्ड से आप नल जल योजना संबंधित अन्य जानकारी एवं हैंडपंप संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं|
  8. अन्य किसी भी समस्या के लिए आप encph@gmail.com पर मेल कर सकते हैं|

nal jal yojna mp

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री नल जल योजना रजिस्ट्रेशन 2022

नल जल योजना ऑनलाइन आवेदन 2022: सीएम शिवराज सिंह चौहान के महत्वकांक्षी एमपी नल जल योजना 2022 (Madhya Pradesh Nal Jal Scheme 2022 Safe Drinking Water for All) एक कल्याणकारी योजना है जो कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में हर घर शुद्ध पेयजल पाइप लाइन द्वारा प्रदान करवाएगी| एमपी नल जल योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (MP Nal Jal Yojna Apply online) करने के लिए आप पेयजल सुविधा पोर्टल मध्य प्रदेश पर जा सकते हैं | इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन की जानकारी के लिए आप जल संसाधन विभाग, मप्र सरकार (Water Resources Dept, Govt of Madhaya Pradesh) आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दिए हुए लिंक के द्वारा जा सकते हैं|

[su_button url=”http://www.mpwrd.gov.in/” target=”blank” style=”bubbles” size=”10″]यहाँ क्लिक करें [/su_button]

मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत द्वारा प्रविष्ट नल जल योजना की जिले वार सांखिकीय रिपोर्ट

राज्य की ग्राम पंचायत द्वारा प्रविष्ट नल जल योजना की जिले वार सांखिकीय रिपोर्ट को आप पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, म.प्र. || Panchayat & Rural Development Dept, M.P. के पंचायत एवं ग्रामीण विकास पोर्टल पर देख सकते हैं |

  1. सबसे पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास पोर्टल पर जाएं|
  2. पोर्टल खुलने के पश्चात अपने जिले का चुनाव करें|
  3. जिले का चुनाव करने के बाद Generate Report पर क्लिक करें|
  4. यहां से आप अपने जिले के अंतर्गत आने वाले कुल ग्राम पंचायत प्रविष्ट व नल जल योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Note: ऊपर दी हुई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के माध्यम से प्रदान कराई गई है| हम किसी भी जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं इसलिए पाठकों से निवेदन किया जाता है कि वे संपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|

2021 update

About the author