Uncategorized

जन्माष्टमी पर निबंध 2023-24 Krishna Janmashtami Essay in Hindi & English for Students Class 1-12 Pdf

जन्माष्टमी पर निबंध

कृष्णा जन्माष्टमी 2023: कृष्णा जन्माष्टमी को हम सब भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में जश्न मनाकर मनाते हैं| कान्हा जी भगवान विष्णु के अवतार हैं, जिनका जन्म लगभग पांच हजार साल पहले ‘द्वापर युग’ में मथुरा में हुआ था। कृष्णा जन्माष्टमी को अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयंती, कृष्णाष्टमी, सातम आठम, गोकुलष्टमी और सिर्फ जन्माष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को हम कृष्णा जी के जन्मदिन के रूप में सबके साथ मिलकर मनाते हैं| इसलिए आज हम आपके सामने जन्माष्टमी का निबंध, जन्माष्टमी निबंध इन हिंदी, जन्माष्टमी के ऊपर छोटा निबंध, janmashtami essay in english, krishna janmashtami essay, जन्माष्टमी एस्से इन हिंदी, इंग्लिश, मराठी, बांग्ला, गुजराती, तमिल, तेलगु, आदि की जानकारी देंगे जिसे आप अपने स्कूल के निबंध, स्पीच प्रतियोगिता, debate competition, कार्यक्रम या भाषण प्रतियोगिता में प्रयोग कर सकते है| ये निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए दिए गए है|

जन्माष्टमी पर निबंध

जन्माष्टमी कब है 2023: इस वर्ष जन्माष्टमी 24 august मनाई जाएगी| कुछ कुछ जगहों पर कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार 3 सितम्बर को मनाया जाएगा| आइये अब जाने janmashtami ka essay, जन्माष्टमी पर कविता, janmashtami festival essay, Janmashtami images for drawing, essay on krishna janmashtami, जन्माष्टमी पर भाषण, एस्से ओं जन्माष्टमी इन इंग्लिश, Janmashtami Nibandh in Gujarati, एस्से ऑफ़ जन्माष्टमी, Janmashtami Quotes in Hindi Language व एस्से ओं जन्माष्टमी इन हिंदी| इन जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में 100 words, 150 words, 200 words, 400 words जिसे आप pdf download भी कर सकते हैं| इन निबंध को Hindi font, hindi language, गुजराती, ओरिया, ओड़िया, बंगाली, संस्कृत, मराठी, English, Urdu, Tamil, Telugu, Punjabi, English, Haryanvi, Gujarati, Bengali, Marathi, Malayalam, Kannada, Nepali के Language Font के 3D Image, Pictures, Pics, HD Wallpaper, Greetings, Photos, Free Download कर सकते हैं| साथ ही आप Anchoring Script for Janmashtami Celebration भी देख सकते हैं|आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2019 श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर निबंध – Shri Krishna Janmashtami Festival Essay in Hindi

कृष्णा जन्माष्टमी हिंदू धर्म के लोगों द्वारा हर साल मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान कृष्ण की जयंती या जन्म तिथि के रूप में मनाया जाता है भगवान कृष्ण हिंदू धर्म के भगवान हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर एक मानव के रूप में जन्म लिया था ताकि वह मानव जीवन की रक्षा कर सकें और अपने भक्तों के दुख दूर कर सके। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे।

भगवान कृष्ण को गोविंद, बालगोपाल, कान्हा, गोपाल और लगभग 108 नामों से जाना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण को प्राचीन समय से हिंदू धर्म के लोगों द्वारा उनकी विभिन्न भूमिकाओं और शिक्षाओं (जैसे भगवद गीता) के लिए पूजा जाता है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी (8 वें दिन) को कृष्ण पक्ष में श्रावण महीने के अंधेरी आधी रात में हुआ था। भगवान कृष्ण ने अपने भक्तों के लिए इस धरती पर जन्म लिया और शिक्षक, संरक्षक, दार्शनिक, भगवान, प्रेमी, के रूप विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। हिंदू लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और विभिन्न प्रकार के कृष्ण के रुपों की पूजा करते हैं।

उनके हाथों एक बांसुरी और सिर पर एक मोर का पंख रहता है। कृष्ण अपनी रासलीलाओं और अन्य गतिविधियों के लिए अपने मानव जन्म के दौरान बहुत प्रसिद्ध हैं। भारत के साथ-साथ कई एनी देशों में भी हर साल अगस्त या सितंबर के माह में बड़े उत्साह, तैयारी और खुशी के साथ जन्माष्टमी मनाते हैं। पूर्ण भक्ति, आनन्द और समर्पण के साथ लोग जन्माष्टमी (जिसे सटम आथम, गोकुलाष्टमी, श्री कृष्ण जयंती आदि कहते हैं) का जश्न मनाते हैं।

यह भद्रप्रद माह में आठवें दिन प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लोग व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं, भक्ति गीत गाते हैं, और भगवान कृष्ण के भक्ति में भव्य उत्सव के लिए दहीहंडी, रास लीला और अन्य समाहरोह का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी सभी वर्षों की तरह पूरे भारत के साथ-साथ ही विदेशों में भी कृष्णा जन्माष्टमी (भगवान कृष्ण की जन्मगांठ) को लोग हर्ष और उल्लास के साथ मनाएंगे।

Janmashtami Essay in Hindi

Janmashtami Essay in Hindi

जन्माष्टमी का त्योहार सभी हिन्दुओं के लिए एक प्रमुख त्योहार है। इसे कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं। इसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। जैसे- कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्री कृष्ण जयंती, श्री जयंती इत्यादि। परंतु अधिकांश लोग इसे ‘जन्माष्टमी’ ही कहते हैं। हिन्दू इस त्योहार को भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण के जन्म के रूप में मनाते हैं।

कृष्ण का जन्म रात के 12 बजे उनके मामा कंस के कारागार में हुआ था। कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार श्रावण (सावन) माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में पड़ती है। यह त्योहार कभी अगस्त और कभी सितम्बर में पड़ता है। कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले सप्तमी को लोग व्रत रखते हं और आधी रात को 12 बजे कृष्ण का जन्म हो जाने के बाद घंटे-घड़ियाल बजाकर श्री कृष्ण की आरती उतारते हैं। तत्पश्चात् सभी लोग अपने आस-पड़ोस और मित्र-रिश्तेदारों को ईश्वर का प्रसाद वितरण कर के खुशी प्रकट करत हैं। फिर वे स्वयं खाना खाते हं। इस प्रकार पूरे दिन व्रत रखकर यह त्योहार मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चे अपने घरों के सामने हिंडोला सजाते हैं। वे हिंडोले (पालने) में छोटे से कृष्ण को सुला देते हैं। कंस का कारागार बना देते हैं। उसमें देवकी और वसुदेव को बिठा देते हैं कारागार के बाहर सिपाही तैनात कर देते हैं। इसी प्रकार उसके आसपास अन्य खिलौने रख देते हैं। इन्हें देखने के लिए आस-पास के बहुत लोग आते हैं। वहाँ मेला-सा लग जाता है। जहाँ स्थान अधिक होता है वहाँ झूले और खिलौने बेचने वाले भी आ जाते हैं। बच्चे वहाँ हिंडोला देखने के साथ-साथ झूला झूलते हैं और खिलौने वगैरह भी खरीदते हैं। विशेषकर जन्माष्टमी के दिन बच्चे बहुत उत्साहित होते हैं क्योंकि कई प्रकार के खिलौने खरीदकर उन्हें हिंजोला सजाना होता है। कई स्थान पर कृष्ण-लीला भी होती है। इसमें मथुरा का जन्मभूमि मंदिर और बांकेबिहारी का मंदिर मुख्य है।

कहा जाता है कि जब कृष्ण का जन्म हुआ था तब कारागार के सभी पहरेदार सो गए थे देवकी-वसुदेव की बेड़ियाँ स्वतः ही खुल गई थीं और कारागार के दरवाजे स्वतः ही खुल गये थे। फिर आकाशवाणी ने वसुदेव को बताया कि वे अभी कृष्ण को गोकुल पहँचा दें। तत्पश्चात् कृष्ण के पिता वसुदेव कृष्ण को सूप में सुलाकर वर्षा ऋतु में उफनती हुई नदी पार कर के गोकुल ले गए और नंद के यहाँ छोड़ आए। सभी लोग इसे कृष्ण का ही चमत्कार मानते हैं। वर्ना कंस ने तो कृष्ण के सात भाइयों को पैदा होते ही मार दिया था। फिर कृष्ण ने बचपन से युवावस्था तक कंस सहित अनेक राक्षसों का वध किया और अपने भक्तों का उद्धार किया। यही कारण है कि लोगउन्हें ईश्वर का अवतार मानकर उनकी पूजा-अर्चना एवं भक्ति कर तेहैं। इस प्रकार कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आनंद ¸ सांप्रदायिक सद्भाव और अनेकता में एकता का त्योहार है।

Janmashtami short essay

‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ हिन्दुओं का एक प्रसिद्द त्यौहार है। यह त्यौहार हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इसे भगवान् श्री कृष्ण के जन्म दिन के रूप में मनाते हैं। जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी, श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में जन्माष्टमी दही हांडी के लिए विख्यात है।

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में भव्य समारोह किये जाते हैं। सम्पूर्ण भारत में जगह जगह श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई जाती हैं तथा रास लीला का आयोजन किया जाता है। मथुरा और वृन्दावन जहाँ भगवान् श्रीकृष्ण ने अपना बचपन बिताया था वहां की जन्माष्टमी विश्व प्रसिद्द है। जन्माष्टमी के दिन लोग दिन भर व्रत रहते हैं तथा आधी रात में भगवान् श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाकर व्रत तोड़ते हैं। सभी जगह कीर्तन एवं भजन का आयोजन किया जाता है।

Essay on Janmashtami in Hindi

जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। वे कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं, तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा।

जन्माष्टमी कब और क्यों मनाई जाती है : 

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण देवकी और वासुदेव के 8वें पुत्र थे। मथुरा नगरी का राजा कंस था, जो कि बहुत अत्याचारी था। उसके अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे थे। एक समय आकाशवाणी हुई कि उसकी बहन देवकी का 8वां पुत्र उसका वध करेगा। यह सुनकर कंस ने अपनी बहन देवकी को उसके पति वासुदेवसहित काल-कोठारी में डाल दिया। कंस ने देवकी के कृष्ण से पहले के 7 बच्चों को मार डाला। जब देवकी ने श्रीकृष्ण को जन्म दिया, तब भगवान विष्णु ने वासुदेव को आदेश दिया कि वे श्रीकृष्ण को गोकुल में यशोदा माता और नंद बाबा के पास पहुंचा आएं, जहां वह अपने मामा कंस से सुरक्षित रह सकेगा। श्रीकृष्ण का पालन-पोषण यशोदा माता और नंद बाबा की देखरेख में हुआ। बस, उनके जन्म की खुशी में तभी से प्रतिवर्ष जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।

तैयारियां : 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों को खासतौर पर सजाया जाता है। जन्माष्टमी पर पूरे दिन व्रत का विधान है। जन्माष्टमी पर सभी 12 बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया जाता है और रासलीला का आयोजन होता है।

दही-हांडी/मटकी फोड़ प्रतियोगिता :

जन्माष्टमी के दिन देश में अनेक जगह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। दही-हांडी प्रतियोगिता में सभी जगह के बाल-गोविंदा भाग लेते हैं। छाछ-दही आदि से भरी एक मटकी रस्सी की सहायता से आसमान में लटका दी जाती है और बाल-गोविंदाओं द्वारा मटकी फोड़ने का प्रयास किया जाता है। दही-हांडी प्रतियोगिता में विजेता टीम को उचित इनाम दिए जाते हैं। जो विजेता टीम मटकी फोड़ने में सफल हो जाती है वह इनाम का हकदार होती है।

उपसंहार :

जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने का विधान है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार फलाहार करना चाहिए। कोई भी भगवान हमें भूखा रहने के लिए नहीं कहता इसलिए अपनी श्रद्धा अनुसार व्रत करें। पूरे दिन व्रत में कुछ भी न खाने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसीलिए हमें श्रीकृष्ण के संदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Janmashtami Nibandh in Hindi – 200 words

अक्सर class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7, class 8, class 9, class 10, class 11, class 12 के बच्चो को कहा जाता है रथ यात्रा पर निबंध लिखें| यहाँ हमने हर साल 2009, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015, 2016, 2017 व 2023 के अनुसार janmashtami short essay in english, जन्माष्टमी पर एस्से, lord krishna birthday essay, कृष्ण जन्माष्टमी एस्से इन हिंदी, इन संस्कृत, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध, जन्माष्टमी के लिए निबंध दिए हैं जो की जन्माष्टमी टॉपिक पर निश्चित रूप से आयोजन समारोह या बहस प्रतियोगिता (debate competition) यानी स्कूल कार्यक्रम में स्कूल या कॉलेज में निबंध में भाग लेने में छात्रों की सहायता करेंगे।

हिन्दु धर्म के पर्वा में कृष्ण जन्माष्टमी को पूरे देश में बड़ी ही धुम-धाम और उत्साहर जोश के साथ मनाया जाता है। यह हिन्दुओं का प्रसिद्व त्यौहार है, क्योंकि इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। कृष्ण जन्माष्टमी को अन्य कई उपनामों जैसे :- गोकुलाष्टमी, जन्माष्टमी और कृष्णाष्टमी वह श्रीजयंती नाम से भी मनाया वह जाना जाता है।

इस दिन भारत के सभी मंदिर सजाए जाते हैं, वह भगवान श्री कृष्ण की मुर्तियों को सजाया जाता है। वह देश भर में झांकियाँ निकाली जाती है, इसमें बड़े-बुढे, जवान, महीलाएँ सभी बढ़-चढकर भाग लेते है। मथुरा वह देश के विभिन्न क्षेत्रों में कृष्णजन्माष्टमी के दिन दही हांडी तोड़ने की प्रतीयोगीता रखी जाती है। इसमें उच्चाई पर दही या मक्कन से भरी हाड़ी लटकाई जाती है, जिसे तोड़ने वाले को पुरस्कार दिया जाता है।

इस पर्व के दिन हिन्दु परिवार में कुछ लोग वर्त रखते है, देश के मंदिरों में कृष्णजन्माष्टमी के दिन लडडु का प्रसाद बनाया जाता है। इस प्रसाद को कृष्ण भगवान को चढ़ाने के बाद मंदिन में आने वाले लोगों में बाँट दिया जाता है।

ये पर्व भगवान भगवान श्री कृष्ण के दिखाएं पथ पर चलने वह उनके आदर्शो का पालन कर मानवजाति के विकास के लिए अपना योगदान देने की तरफ हमें संदेश देता है।

Essay on Janmashtami in English

Janmashtami is a Hindu festival celebrating the birth of Krishna. Janmashtami is celebrated as the birthday of Lord Sri Krishna.

Krishna Janmashtami is also known as Sri Krishna Jayanti, Krishnashtami, Gokulashtami and sometimes simply as Janmashtami. Hindus observed this festival to celebrate the birthday of their beloved God Sri Krishna. The birth of Lord Krishna marks the end of inhumanity and cruelty over mankind. Krishna is a symbol of righteousness. Sri Krishna was born at mid-night of this day. Krishna Janmashtami is observed on the Ashtamitithi, the eighth day of the dark half or Krishna Paksha of the month of Shraavana. He is considered as an avatar of the God Vishnu. The day is celebrated with great zeal and devotion. The Lord Krishna devotees observe fast for the entire day and night, worshipping him. Temples of Sri Krishna are beautifully decorated. Thousands of Hindu men and women wear new clothes and gather in these temples to celebrate the birthday of their beloved God. The priest chants mantras and worship Lord Sri Krishna. Some temples also conduct readings of the Hindu religious scripture Bhagavad Gita. Religious plays or Raslilas are performed to recreate events from the life of Lord Krishna. Janmashtami is one such festival that is celebrated equally in North and South India. Different parts of the country celebrate the festival differently.

Janmaashtami or Gokulashtami, popularly known in Mumbai and Pune as DahiHandi, is celebrated as an event which involves making a human pyramid and breaking an earthen pot (handi) filled with buttermilk (dahi), which is tied at a convenient height.

The town of Dwarka in Gujarat which is Krishna’s own land witnesses hordes of visitors gathering here for celebrations.Places in Uttar Pradesh that are associated with Krishna’s childhood, such as Mathura, Gokul and Vrindavan, attract visitors from all over India, who go there to participate in the festival celebrations.

Krishnashtami brings much joy and feeling of unity.The festival is celebrated with zeal and rejoicings all over the country and in various other parts of the world wherever there exist Hindu societies.

10 lines on Janmashtami in hindi

  • जन्माष्टमी हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। जो भगवान् कृष्ण को समर्पित है।
  • यह त्यौहार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
  • इस दिन भगवान् श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था।
  • भगवान् कृष्णा यशोदा जी और वासुदेव के आठवीं संतान थे।
  • जन्माष्टमी के अवसर पर सभी लोग व्रत रखते हैं जिसे रात 12 बजे ही तोड़ा जाता है।
  • इस दिन जोग अपने-अपने घरों को साफ़ करके मंदिर में भगवान् कृष्णा की पूजा करते हैं।
  • जन्माष्टमी के 4 -5 दिनों पूर्व ही मंदिर, बाजार आदि सजने शुरू हो जाते हैं।
  • जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जाता है। जिससे चरों ओर रौनक बढ़ती है।
  • सभी लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों को झांकियों से सजाते हैं।
  • इस दिन देश भर में जगह-जगह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
  • मथुरा के मंदिरों में विशेष तौर पर रासलीला का आयोजन किया जाता है।
  • मंदिरों में लोग भगवान् कृष्णा के बाल स्वरुप को झूला झुलाते हैं।
  • सभी लोग अपने-अपने घरों में कतरिया, पंजीरी और पंचामृत बनाते हैं।
  • रात बारह बजे भगवान् कृष्णा का जन्म होते ही आरती पढ़कर भगवान् को भोग लगाया जाता है।
  • यह पर्व भगवान् कृष्ण में हमारी आस्था का प्रतीक है।

2020 update

About the author

admin