स्माम किसान योजना 2022-23 SMAM Yojana online Apply & Registration

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।  भारत देश में किसानों ने अपनी महत्व भूमिका निभाई है।  हर साल किसान द्वारा देश के लोगों को खाने के लिए धान उपलब्ध कराता है  परंतु किसानों के पास खेती के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस परेशानी के निवारण के लिए सरकार द्वारा स्माम किसान योजना 2020 को चलाया गया है, जिसके अंदर खेती के कार्यों को आसान बनाया जाएं और खेती करने के लिए उपकरणों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए सरकार ने किसानों को अपने नए खेती के उपकरण खरीदने के लिए एक आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है।  जिससे किसान को बहुत लाभ मिलेगा।

स्माम किसान योजना 2020 क्या है?

किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार द्वारा खेती के उपकरण खरीदने के लिए एक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत किसान खेती करने के लिए आधुनिक उपकरणों को खरीद सकता है।

इन उपकरणों  को खरीदने के लिए  किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का दावा किया है ताकि किसान उपकरण खरीद कर अधिक से अधिक फसल उगा सके और देश  को आर्थिक  सहायता प्रदान कर सकें।

इससे देश का किसान अधिक पैदावार करेगा तो देश की आर्थिक व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी।  इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 50 से 80% तक की सब्सिडी दी जाएगी। जिससे किसान को उपकरण खरीदने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्माम किसान योजना 2020 का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य देश के किसानों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने में आर्थिक रूप से सहायता करना है।  किसान हर साल फसलों की पैदावार करता है परंतु उनके पास आधुनिक उपकरण नहीं होने के कारण आने वाली आपदाओं से काफी नुकसान हो जाता है।

बहुत बार फसलों की समय पर कटाई नहीं होने के कारण फसले खराब हो जाती है।  देश के किसानों के कार्य को और तेजी से करने और बेहतर करने के लिए आधुनिक उपकरण को उपलब्ध कराया जा सके। इसलिए देश की सरकार ने किसानों को सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।  इससे अधिक से अधिक पैदावार कर सके।

स्माम किसान योजना 2020 के लाभ

स्माम किसान योजना के चालू करने पर किसानों को बहुत से लाभ हुए हैं। इन लाभों के बारे में हमने एक एक करके के नीचे बताया है चलिए जानते हैं समान योजना से क्या-क्या लाभ है।

  1. स्माम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 50 से 80% की सब्सिडी दी जाएगी।
  2. इन उपकरणों की सहायता से किसान पहले के मुकाबले अधिक से अधिक पैदावार पैदा कर सकेगा।
  3. किसानों की अच्छी गुणवत्ता वाली फसलों को उगाने में मदद मिलेगी।
  4. जिन किसानों की आर्थिक स्थिति उपकरण खरीदने की नहीं है। वह व्यक्ति भी इस योजना के तहत नए उपकरण खरीद सकता है।
  5. इस योजना का लाभ उठाकर किसान किसी भी प्रकार की भूमि पर खेती करने में सक्षम होगा।
  6. इसकी सहायता से किसानों की फसलों को बचाया जा सकता है।
  7. इस योजना का लाभ ST, SC, OBC सभी वर्ग के लोगों को दिया जाएगा।

स्माम किसान योजना के आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

सरकार द्वारा इस योजना में लाभ लेने के लिए  जरूरी दस्तावेज शामिल किया गया है चलिए जानते हैं यह दस्तावेज क्या-क्या है:

  • आधार कार्ड
  • किसान की फोटो
  • भूमि की जानकारी
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • वोटर आईडी
  • निवास पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

स्माम किसान योजना की ऑनलाइन  आवेदन कैसे करें।

इस योजना के लाभ उठाने के लिए किसान को इस योजना में आवेदन करने की आवश्यकता होगी।  इस योजना के आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र किसे दी गई है,  जिसके माध्यम से व्यक्ति आसानी से घर बैठे बैठे भी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है चलिए जानते हैं:

  • सबसे पहले व्यक्ति को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या आप https://agrimachinery.nic.in/ दिए गए लिंक पर जाकर भी इस योजना के पोर्टल पर जा सकते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आप इस योजना के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का  ऑप्शन दिखाई देगा।  इस बार आप को क्लिक करना है।
  • इसके अंदर आपको एक Farmer का  ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप Farmer के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक नया page आएगा।
  • इस पेज पर आपको आपके राज्य का नाम डालना है और आपका आधार कार्ड नंबर डालकर नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट बटन पर click करने के पश्चात आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपसे आपकी सभी जानकारी मांगी जाएगी।
  • आपको इस फॉर्म में आपका नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, वोटर आईडी नंबर, मोबाइल नंबर सभी दर्ज करना है। अब आपको इसमें आपकी सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन का  बटन दिखाई देगा इस  बटन पर आपको क्लिक करना है।

अब आपके द्वारा स्माम किसान योजना 2020 के लिए आवेदन कर दिया गया है और आपको इस योजना के तहत इसकी सभी जानकारी आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर s.m.s. द्वारा या फोन द्वारा दे दी जाएगी।

2020 update

About the author

admin