हेल्थी और फिट कैसे रहे

हेल्थी और फिट कैसे रहे

Healthy aur Fit Kaise Rahe: आज के टेक्नोलॉजी वाले समय में हर इंसान किसी न किसी तरह से अस्वस्थ हो गए है क्योकि जिम जाने के लिए समय नहीं होता, व्यायाम करने का मन नहीं करता | हमे स्वस्थ रहने के लिए जो चाहिए वो हम कर नहीं पाते |मैं आपको स्वस्थ कैसे रहे बता देती हूँ|“अगर आपको लगता है की आज सेहत ख़राब हो भी गयी तो क्या हुआ |बाद में ठीक कर लेंगे तो ये आपकी ज़िंदगी की सब की बड़ी गलत फेहमी है |आइये जानते हैं कुछ शरीर को फिट रखने के उपाय यानी की शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय|

स्वस्थ रहने के तरीके

कई लोग अपनी सेहत को लेकर गंभीर है और ये बहुत अच्छी बात भी है तो आइये जानते है की स्वस्थ रहने के लिए क्या करे|

  1. नींद अच्छी और पूरी ले :- आज कल की लाइफ में टेक्नोलॉजी का रोले बहुत बढ़ गया है ये एक बहुत बड़ा कारन है की हम अपनी नींद ठीक से नहीं ले पाते |घरों में लोग आधी रात तक टीवी देखते रहते है | जो लोग टीवी नहीं देखते वो अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर कुछ करते रहते है और कुछ स्मार्टफोन्स पर फेसबुक में लगे रहते है और देर रात तक सोते नहीं है |आप नहीं जानते की ये चीज़ किसी को अस्वस्थ बनाने का बेसिक पॉइंट है | जिसे ज्यादा लोग सीरियसली नहीं लेते और यही रीज़न है की दुनिया में ज्यादा लोग बीमार है|
  2. उठते ही गरम पानी पिएं : आज से ही आप ये रूटीन बना लो की सुबह उठते ही सबसे पहला काम है, कम से कम 2-3 गिलास पानी पीना. बिना ब्रश किये और टॉयलेट जाने से पहले पानी पिए और फिर टॉयलेट जाए और दूसरे काम करे|
  3. ग्रीन टी का सेवन करें: लोगों को सुबह चाय पीने की आदत होती है तो उसकी जगह ग्रीन टी पीना शुरू करे. इसके अनेको फायदे है ग्रीन टी से आदमी का ब्रेन शार्प होता है, इससे सेहत अच्छी होती है, चर्बी और मोटापा भी कम होता है. ब्लड प्रेशर भी ठीक करता है |अगर ग्रीन टी पीने से इतने फायदे होते है तो क्यों न पीया जाए |
  4. योगा / जिम / वाक: जिसके बारे में जनता हर कोई है की इससे हेअल्थी रह सकते है,पर सुस्ती, कौन मेहनत करे |हाँ मुझे मालूम है हम सबके साथ ये प्रॉब्लम है की सुबह प्यारे बिस्तर को छोड़ के फालतू की मेहनत करने का दिल नहीं करता. पर अगर आप हेल्थ को ले कर सीरियस हो तो ये अच्छी बात है |
  5. खाने का सही टाइम रखें : खाना खाने का सही टाइम होता है और उसी टाइम खाना खाये तो आपको फायदा होगा. खाना कब खाना चाहिए? सुबह का खाना सूरज निकलने के डेढ़ से दो घंटे में खा ले | खाना रोज एक टाइम पर खाना चाहिए. अपने काम का एक टाइम फिक्स कर ले की आपको इतने बजे खाना खाना है और उसी टाइम पर रोज खाना खाये |
  6. खाने के कुछ समय बाद ही पानी पियें: खाने के तुरंत बाद पानी न पिए ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है क्योंकि इससे आपका खाना ढंग से पच नहीं पाता| 

ऊपर दिए हुए सुझाव व तरीको का अच्छे से पालन करे तो आप स्वस्थ रह पाएंगे साथ ही आप अपने साथ के लोगो को भी स्वस्थ रख पाएंगे आशा है आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा, ज़्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहे हमारी वेबसाइट|

About the author

admin