सुबह जल्दी उठने के फायदे – लाभ व तरीके | Advantages of Early Morning Rush

सुबह जल्दी उठने के फायदे

Subah jaldi uthne ke Fayde: सुबह जल्दी उठना एक अच्छी आदत माना गया है| सुबह जल्दी उठने से हम तारो ताज़ा महसूस करते है,क्यूंकि इस समय हमारा शरीर ऊर्जा से भरपूर होता है, और इस समय हम जो भी काम करते हैं वो अच्छे से पूरा होता है| सुबह सुबह क समय जो प्रकृति का मंजर होता ह वो बहुत सुहाना होता है जिसे देखकर हमारा मूड अच्छा हो जाता है और हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है| अब हम आपको बताएंगे सुबह जल्दी उठने के टोटके, यानी की प्रातः उठने के लाभ व सुबह कितने बजे उठना चाहिए|

प्रातःकाल उठने के लाभ

सूर्योदय देखने का आनंद

सुबह जल्दी उठने से सूर्योदय देखने का अवसर मिलता है ,जिसे देखकर हम तरोताज़ा महसूस करते हैं और उस समय आकाश भी साफ होता है और पक्षियों की मधुर आवाज सुनने को मिलती है|सूर्योदय देखने से हम में कुछ नया करने की आशा जागरूक होती है और साथ ही साथ एक प्रकार की शान्ति भी प्राप्त होती है |

व्यायाम

सुबह जल्दी उठने से हम अपने शरीर को व्यायाम के लिए पूरा समय दे सकते हैं,जो की हम अक्सर नहीं दे पाते| हम मैडिटेशन और व्यायाम करके अपने शरीर के साथ साथ दिमाग को भी चुस्त कर सकते हैं |योगा सुबह करने का सबसे अच्छा व्यायाम है ,यह शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है |

सुबह जल्दी उठने के फायदे

दिमाग तेज़ कर सकते हैं

सुबह उठकर हम जो भी काम करते हैं वह हमारे दिमाग पर प्रभाव डालते हैं | हम किताबे पढ़कर,ज्ञान भरे चैनल देखकर और मैडिटेशन कर के अपने दिमाग को तेज़ कर सकते हैं |सुबह क समय हमारा दिमाग बिलकुल फ्री होता तो हम पॉसिट्वे कार्य कर के दिम्माग को तेज़ कर सकते हैं ,जिससे हमारी लाइफस्टाइल पर भी असर पड़ता है |

डाइट सुधार सकते हैं

जो लोग सुबह देर से उठते हैं वह कम समय होने क कारण सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं ,जो की हमारी डाइट का जरूरी हिस्सा है |सुबह जल्दी उठकर हम अपनी डाइट को अपने हिसाब से मेन्टेन कर सकते हैं |इससे हमारा स्वास्थ अच्छा भी रहता और दिनभर काम में मन भी लगा रहता है |

जीवन में स्थिरता

सुबह जल्दी उठने से हमारी जीवनशैली पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और जीवन में स्थिरता आती है | प्रातः उठने से हमारी सोचने की क्षमता सुधरती है व हम पूरे दिन सकारत्मकता से भरपुर रहते हैं जिससे हमारे जीवन में स्थिरता बनी रहती है |

ऊपर दिए हुए सुझाव व तरीको का अच्छे से पालन करने से आप अपने अंदर कई प्रकार के बदलाव देख पाएंगे |आशा है आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा, ज़्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहे हमारी वेबसाइट|

About the author

admin