खेलो इंडिया भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बनायीं गयी एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य भारत के बच्चो में खेल के लिए रूचि को विकसित करना है जिससे की हर बच्चा खेल में अपना शत-प्रतिशत दे सके | अक्सर देखा जाता है की कई लोग पैसो की कमी के कारणवश खेलो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा नहीं ले पाते लेकिन प्रधानमंत्री जी की खेलो इंडिया की योजना के माध्यम से यह संभव हो सकेंगे और देश के नौजवान खेलो में अपना प्रदर्शन अंतराष्ट्रीय स्तर पर करके देश का नाम रोशन कर सकेंगे |
खेलो इंडिया रजिस्ट्रेशन २०१७ १८
खेलो इंडिया साल 2018 में PM नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक सरकार स्कीम है जो की दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स और एसपीएम स्विमिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कई स्थानों पर आयोजित की जाएगी | जिसमे की भारत के इच्छुक युवक इसमें भाग लेकर इस प्रतियोगिता को जीत सकते है |खेल मंत्रालय के अनुसार खेलो इंडिया के अंतर्गत 2018 से 2020 तक चलाये गए इस प्रोग्राम में करीब 1756 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे जो की एथलीटों के प्रशिक्षण तथा सुविधाओं के लिए उन्हें प्रदान किये जायेंगे |
Khelo India School Games List – खेलो इंडिया गेम्स लिस्ट
खेलो इंडिया का उद्घाटन समारोह 31 जनवरी 2018 को माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थति में किया गया था जिसमे की उन्होंने इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी तरह के खेलो के बारे में खुलके बताया जिसमे की उन्होंने करीब 16 तरह के खेलो के बारे में जानकारी बताई की इन सोलह तरह के गेम्स इस योजना के अंतर्गत आयोजित कराये जायेंगे |
- तीरंदाजी,
- एथलेटिक्स,
- बैडमिंटन,
- बास्केटबॉल,
- मुक्केबाजी,
- फुटबॉल,
- जिमनास्टिक्स,
- हॉकी,
- जूडो,
- कबड्डी,
- खो-खो,
- निशानेबाजी,
- तैराकी,
- वॉलीबॉल,
- भारोत्तोलन,
- कुश्ती आदि शामिल हैं.
खेलो इंडिया स्कीम – खेलो इंडिया योजना
इस आयोजन के पहले संस्करण में लगभग 6000 एथलीट और अधिकारियों भाग ले रहे हैं जो की काफी विशाल स्तर पर है भारत सरकार खेल मंत्रालय लांच की गयी इस योजना के तहत अगले 5 सालों के लिए प्रत्येक वर्ष 17 व 17 साल से कम के 1,000 खिलाड़ियों का चयन होगा | इस योजना का मुख्या उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना है खेल मंत्रालय द्वारा हर साल 1000 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जिसमे की हर खिलाड़ियों को आठ साल तक पांच लाख रूपए छात्रवृत्ति के तौर पर हर साल दिए जायेंगे | इन सभी खिलाड़ियों को हर संभव प्रशिक्षण तथा सुविधाएं प्रदान की जाएगी जिससे की वह आगे चल कर देश का नाम रोशन कर सके |
Khelo India Registration Form – खेलो इंडिया रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
अगर आप भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया योजना में भाग लेना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए नीचे बताई गयी जानकारी को आप फॉलो कर सकते है :
- सबसे पहले आपको खेलो इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा जिसके लिए आप नीचे बताये गए इस लिंक पर क्लिक कर सकते है – Khelo India Registration
- उसके बाद आपको Application Form पर क्लिक करना है |
- आपके सामने एक फॉर्म आता है जिसको आपको ठीक प्रकार से फिल करना है आपको जो भी जानकारी उस फॉर्म में पूछी गयी है उन सभी जानकारियों को अच्छी तरह से भरना है |
- इस बतरह से आपका फॉर्म भर कर तैयार हो जाता है इसके अलावा आप चाहे तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर अपने पास रख सकते है |
खेलो इंडिया प्रोग्राम – खेलो इंडिया खेलो एथलेटिक्स
Sports | Venue | Date |
Archery | Jawahar Lal Nehru Stadium / India Gate | 31 January – 3 February 2018 |
Athletics | Jawahar Lal Nehru Stadium | 31 January – 3 February 2018 |
Badminton | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 5 February 2018 – 8 February 2018 |
Basketball | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 5 February 2018 – 8 February 2018 |
Boxing | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 3 February 2018 – 8 February 2018 |
Football | Jawahar Lal Nehru Stadium | 31 January 2018 – 8 February 2018 |
Gymnastics | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 3 February 2018 – 8 February 2018 |
Hockey | Major Dhyan Chand National Stadium | 1 February 2018 – 8 February 2018 |
Judo | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 5 February 2018 – 8 February 2018 |
Kabaddi | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 31 January 2018 – 4 February 2018 |
Kho-Kho | Jawahar Lal Nehru Stadium | 4 February 2018 – 8 February 2018 |
Shooting | Karni Singh Shooting Range | 31 January 2018 – 3 February 2018 |
Swimming | Dr. SPM Swimming Complex | 1 February 2018 – 4 February 2018 |
Volleyball | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 1 February 2018 – 5 February 2018 |
Weightlifting | Jawahar Lal Nehru Stadium | 5 February 2018 – 8 February 2018 |
Wrestling | Indira Gandhi Indoor Stadium Complex | 31 January 2018 – 4 February 2018 |