याद कैसे करे- पढ़ाई करने के नियम

याद कैसे करे- पढ़ाई करने के नियम

Yaad Kaise Kare: आजकल की लाइफ में सबसे बड़ी समस्या याद करने की है जब एग्जाम करीब हो तो सभी परीक्षा की तैयारियों में लग जाते है | लेकिन पढाई पर ध्यान नहीं लगा पाते जिससे की वह याद किया हुआ सब भूल जाते है तो जाने याद करने के तरीके को जो की आपके लिए काफी फायदेमंद है | जिन्हे आप अपने एग्जाम टाइम पर यूज़ करे और सही तरह से याद करने की तकनीक भी जाने | अगर आप याद किया हुआ भूल जाते हैं तो यह कुछ तरीके है जिनके माध्यम से आप अपनी सभी परीक्षाओ की तैयारी कर सकते है |

याद करने के तरीके

अगर आप याद नहीं कर पाते है तो निचे दिए हुए पढाई के तरीके देखें जिससे आप अच्छे से याद कर पाएंगे|

पढ़ाई में एकाग्रता लाएं

एकाग्रता का मतलब होता concentration जो की काफी आवश्यक है| अगर आप एकाग्र मन से पढ़ेंगे तो आप अच्छे से पढ़ पाएंगे|पढाई में उत्सुकता लेने के लिए आपको उस विषय में रूचि लेनी होगी तभी आपकी पढाई में उत्सुकता बढ़ेगी |

मन को शांत रख पढ़ें

ध्यान लगाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है एकाग्र रहना व अपने माइंड को शांत रखना ताकी आपका मन शांत रहे|मन शांत रहेगा तो आप लम्बे समय तक ध्यान लगा के पढ़ पाएंगे|

ध्यान न भटकने दें

पढाई में ध्यान देने के पर आपको कुछ भी समझ आएगा इसीलिए सबसे ज्यादा जरुरी है की आप जो भी पढ़ रहे है उस पर पूरा ध्यान दे क्योकि अगर आप ध्यान से पढाई करेंगे और अपना ध्यान इधर-उधर नहीं भटकायेंगे तभी आपका ध्यान पढाई में लगेगा और आपको पढ़ा हुआ याद रहेगा |

अच्छे वातावरण में पढाई करें

पढ़ने के लिए आपके पास एक अच्छा वातावरण होना जरुरी है | जैसे की जहा आप पढ़ रहे है वह किसी भी तरह का शोर न हो, कमरा स्वच्छ हो खाली हो | अगर आपको पढ़ने के लिए एक अच्छा वातावरण मिलेगा तो निश्चित ही आपका पढाई में मन भी रहेगा, एकाग्रता भी बनी रहेगी और उत्सुकता भी बनी रहेगी |

खुद पर आत्मविश्वास रखें

पढाई के लिए आत्मविश्वास भी बहुत जरुरी है क्योकि कुछ कठिन टॉपिक्स हम इसीलिए छोड़ देते है की ये कठिन है इसीलिए उसे बाद में याद करेंगे, लेकिन होता अलग है यही सोचते-2 हम बाकि और टॉपिक्स भी नहीं पढ़ पाते इसीलिए जितना अधिक हो सके हम उतना अपने ऊपर विश्वास करे और पुरे आत्मविश्वास के साथ ही याद करे क्योंकि सकरात्मक सोच से ही आप आत्मविश्वास ला पाएंगे|

अच्छी नींद सोये

प्रातःकाल उठने के लाभ

इन सब चीज़ो को अपने ऊपर लागु करने के लिए सबसे जरुरी है की आप एक अच्छी नींद सोये, अगर आप एक पर्याप्त नींद सोते है तो आपका मन स्थिर रहेगा और कोई भी परेशानी नहीं होगी और आपका याद किया हुआ आपको याद रहेगा |

टाइम टेबल बनाये

पढ़ने के लिए जरुरी है की आप टाइम टेबल बना ले क्योकि अगर आप बिना टाइम टेबल पढाई करते है तो आपका पढाई में मन नहीं लगता | इसीलिए आप पहले से ही एक टाइम टेबल बना ले की आपको किस समय पढाई करनी है या किस समय नहीं जिससे की आपको पढाई करने में आसानी रहेगी |

ऊपर दिए हुए सुझाव व तरीको का अच्छे से पालन करने से आप पढाई में मन लगा पाएंगे साथ ही आप अपने साथ दुसरो को भी पढ़ा पाएंगे आशा है आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा, ज़्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहे हमारी वेबसाइट|

About the author

admin