चाय का व्यापार – चायपत्ती का व्यापार – How to start tea business in India

How to start tea business in India

चाय व्यापार: हमारे भारत देश की चाय पूरे विश्व भर में मशहूर है| क्या आप भी भारत में चाय व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं? अगर आप भी एक लाभप्रद चाय का व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अच्छा ख्याल सोच रहे हैं क्यूंकि मोदी जी की मेक इन इंडिया पहल से हर लघु उद्योग के सपना पूरा होना संभव है| मोदी जी चाय की दुकान पर ही काम करते थे यह तो हम सब को पता ही है लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में उद्योग करने वालो के लिए 2018 में कई स्कीम निकालने का वादा किया है| आइये जाने चाय के व्यापार के बारे में पूर्ण जानकारी|

चाय का व्यापार

चाय उद्योग

भारत की चाय कमिटी के अनुसार, चाय 2 प्रकार की होती हैं| भारतीय बाजार में कई तरह की चाय उपलब्ध हैं।

चाय के प्रकार- Types of Tea in India

भारतीय चाय में शामिल हैं काली चाय, हरी चाय, सफेद चाय, किण्वित चाय, ऊलॉन्ग चाय, सुगंध चाय आदि। यही नहीं चाय की कई विभिन्न किस्म भी मौजूद हैं जिसमे शामिल हैं दार्जिलिंग चाय, असम चाय, डूअर्स और तेराई चाय, कांगड़ा चाय, नीलगिरि चाय, अन्नामलाई चाय, वायनाड चाय, कर्नाटक चाय और मुन्नार चाय।असम की चाय की विशेषताएँ हर कोई जानता है पूरी दुनिया में असं की चाय सबसे मशहूर है|

चाय थोक आपूर्तिकर्ताओं

अगर हम वैश्विक स्तर पर बात करें तो भारत, दुनिया भर में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक, निर्माता और निर्यातक है। भारत चाय व्यवसाय का वैश्विक उत्पादन का 31% हिस्सेदार है। साल 2018 तक चाय उद्योग में देश के 1699 पंजीकृत चाय निर्माता हैं और 2200 पंजीकृत चाय निर्यातक हैं।

चायपत्ती का व्यापार

भारत के तीन प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्रों में दार्जिलिंग, असम और निलगिरी सबसे ऊपर आते हैं। इसके अलावा कर्नाटक, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, तमिलनाडु, मिजोरम, बिहार कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, कुनूर, कोचीन, और कोयंबटूर प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र हैं।

चाय पत्ती का बिजनेस – Tea business plan in india in hindi

चाय का बिजनेस करने के लिए हम आपको कुछ मशहूर व कारगर तरीके बता रहे हैं जिनसे आप चाय का उद्योग भारत में शुरू कर सकते हैं|

  • ऑनलाइन चाय बेचना – Online Tea Selling

आज के टाइम में सब चीज़े ऑनलाइन हो गयी हैं| बीओसिनेस्स का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन क्षेत्र की तरफ चला गया है| ऑनलाइन चाय की बिक्री कम लागत वाला चाय व्यवसाय है जो आप घर से भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको किसी भी इ कॉमर्स वेबसाइट जैसे की फ्लिपकार्ट या अमेज़न पर अपना सेलर अकाउंट बनाना होगा और अपनी वेबसाइट भी बनानी होगी जिससे आप अपना बिज़नेस घर से ही कर सकते हैं|

  • चाय निर्यात – Tea Export

चाय निर्यात करने मेइओन आपके पास अच्छा ख़ासा बजट होना आवश्यक है क्यूंकि बहार के देश में माल एक्सपोर्ट करने के लिए आपको काफी डॉक्यूमेंटेशन व टैक्स देना होता है| सबसे पहले, आपको चाय के निर्यात प्रारम्भ करने के लिए आईईसी कोड (IEC Code) लेना होगा।

  • चाय उगाना – Tea Plantation

अगर आप ऊपर दिए हुए क्षेत्र जैसे की दार्जीलिंग आदि में रहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हैं क्यूंकि आप अपनी ज़मीन या खेत पर चाय ऊगा सकते हैं| चाय उगाना लेकिन बहुत लम्बे समय व पूरी देखभाल रखता हैं| इसलिए आपको पूरा स्टाफ व उगाई पर ध्यान देना होगा|

[su_spoiler title=”Related Search:”]keral chay selars

chai patti[/su_spoiler]

About the author

admin