Uncategorized

गांधी जयंती पर भाषण 2023 – 2 October Gandhi Jayanti Speech in Hindi & Marathi Pdf Download – welcome speech

2 October Gandhi Jayanti Speech in Hindi

गांधी जयंती पर 2023: भारत में गाँधी जयंती एक राष्ट्रीय पर्व है| यह पर्व महात्मा गाँधी जी के जन्मोत्सव की ख़ुशी में मनाया जाता है| गाँधी जी भारत के राष्ट्रीय पिता है| उनको लोग गाँधी बापू भी कहा जाता है| यह पर्व भारत के तीन राष्ट्रीय पर्वो में से एक है| इस दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है| गांधी जयंती को भारत भर में प्रार्थना सेवाओं और श्रद्धांजलि द्वारा चिह्नित किया जाता है, जिसमें नई दिल्ली में गांधी जी के स्मारक सहित उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है| लोकप्रिय गतिविधियों में प्रार्थना सभाएं, कॉलेजों, स्थानीय सरकारी संस्थानों और सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थानों द्वारा विभिन्न शहरों में स्मारक समारोह शामिल होते है|

ये स्पीच कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए इन मराठी, हिंदी, इंग्लिश, बांग्ला, गुजराती, तमिल, तेलगु, आदि की जानकारी है जिसे आप अपने स्कूल के स्पीच प्रतियोगिता, कार्यक्रम या भाषण प्रतियोगिता में प्रयोग कर सकते है|

महात्मा गांधी जयंती पर भाषण

सभी माननीय, आदरणीय प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों आप सभी को सुबह का नमस्कार। मेरा नाम राहुल है, मैं कक्षा 7 में पढ़ता हूँ। मैं गाँधी जयंती के अवसर पर एक भाषण देना चाहूँगा। सबसे पहले मैं अपने क्लासटीचर को धन्यवाद देना चाहूँगा जिन्होंने इतने महान अवसर पर भाषण देने के लिये मुझे मौका दिया। जैसा कि हम सभी जानते है कि हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी का जन्मदिन मनाने के लिये हम सब इकट्ठा होते हैं। मेरे प्यारे दोस्तों, गाँधी जयंती केवल अपने देश में ही नहीं मनाया जाता है बल्कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में पूरे विश्व भर में मनाया जाता है क्योंकि वह अपने पूरे जीवनभर अहिंसा के एक पथ-प्रदर्शक थे।

उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है हालाँकि वह बापू और राष्ट्रपिता तथा महात्मा गाँधी के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इस दिन पर, नयी दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गाँधी को उनके समाधि स्थल पर भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के द्वारा प्रार्थना, फूल, भजन आदि के द्वारा श्रद्धाजलि अर्पित की जाती है। गाँधी जयंती भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में गाँधी को याद करने के लिये मनायी जाती है जिन्होंने हमेशा सभी धर्मों और समुदायों को एक नजर से सम्मान दिया। इस दिन पर पवित्र धार्मिक किताबों से दोहा और प्रार्थना पढ़ा जाता है खासतौर से उनका सबसे प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम”। देश में राज्यों के राजधानियों में प्रार्थना सभाएँ रखी जाती है। जैसा कि भारत सरकार के द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रुप में, सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय आदि पूरे देश में बंद रहते हैं।

महात्मा गाँधी एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी को प्राप्त करने में बहुत संघर्ष किया और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वह ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत के लिये आजादी प्राप्त करने के अहिंसा के अनोखे तरीके के केवल पथ-प्रदर्शक ही नहीं थे बल्कि उन्होंने दुनिया को साबित किया कि अहिंसा के पथ पर चलकर शांतिपूर्ण तरीके से भी आजादी पायी जा सकती है। वह आज भी हमारे बीच शांति और सच्चाई के प्रतीक के रुप में याद किये जाते हैं।

जय हिन्द

धन्यवाद

Welcome speech for gandhi jayanti

गांधी जयंती मुख्य रूप से महात्मा गांधी को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारतीय स्वतंत्रता के लिए बहुत संघर्ष किया था। 2 अक्टूबर का यह दिन का महत्व महान है- इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महात्मा गांधी जी को सम्मान देने के लिए विश्व भर में अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए 15 जून 2007 को इसे लागू करने का फैसला किया|

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, जो सत्य, शांति, अहिंसा और सादगी के प्रतीक के रूप में हैं। हम हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में उनका जन्मदिन मनाते हैं और इसीलिए हम इसे “गांधी जयंती” कहते हैं। इस शुभ दिन पर, गांधी जयंती उत्सव राजघाट में “महात्मा गांधी के स्मारक” में मनाया जाता है जहां हमारे देश के प्रतिष्ठित लोग बापू के संस्कारित स्थान पर फूल मालायें चढ़ाते हैं और उनके पसंदीदा भक्ति गीत “रघुपति राघव राजा राम ” आमतौर पर उनकी स्मृति में गाए जाते हैं।

2 अक्टूबर को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इसे ऐतिहासिक अवसरों में से एक माना जाता है। इस दिन ‘शराब बेचने‘ जैसी सभी बुरी गतिविधियों को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाता है क्योंकि गांधी जी हमेशा धूम्रपान और शराब पीने के खिलाफ थे| गांधीजी के अनुसार, आज़ादी प्राप्त करने के लिए सच्चाई और अहिंसा को ही एकमात्र साधन मानते थे। वह कई बार जेल भी गए। महात्मा गांधी हमेशा सामाजिक असमानता और अस्पृश्यता के खिलाफ विश्वास करते थे।

गाँधी जयंती मनाने से पहले कई तैयारी की जाती है। दुनिया भर में जन जागरूकता फैलाने के लिए कई अभियान चलाये जाते हैं। अधिकांश गतिविधियों में राज घाट और नई दिल्ली में सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रार्थना, श्रद्धांजलि दी जाती है इसके आलावा प्रार्थना सभाएं और स्मारक समारोह भी आयोजित किए जाते हैं।

Gandhi Jayanti Speech in Hindi

आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रिय शिक्षकों और मेरे सहपाठी छात्रों आप सभी का आज के इस कार्यक्रम में हार्दिक स्वागत है।

मैं सार्थक पांडेय कक्षा दसवीं वर्ग सी का छात्र हूँ और आज गाँधी दिवस के इस शुभ अवसर पर आप सबके सामने भाषण देने को अपना सौभाग्य समझता हूँ। यह बताने की जरुरत नही है कि भारत के स्वाधीनता संघर्ष में महात्मा गाँधी का योगदान कितना बड़ा है। मेरी इस बात से आप में से शायद ही कोई इंकार कर सकता है। साधरणतः हम महात्मा गाँधी को बापू के नाम से भी जानते है, उनके महान चरित्र और व्यक्तित्व के विषय में जितनी भी बात की जाये कम है।

उनका जन्म अक्टूबर सन् 1869 को वर्तमान गुजरात प्रदेश के पोरबंदर मे हुआ था और उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। वह सन् 1900 में भारत के सबसे महानतम स्वाधीनता सेनानियों में से एक थे। यह वह समय था, जब उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन की बागडोर संभाली और देश को स्वतंत्रता प्राप्ति की ओर अग्रसर किया। जैसा कि हम सब जानते है कि अंग्रेजो ने हमारे देश पर लगभग 250 वर्षो तक राज किया, पर उनके इस राज की नीव हिलनी तब शुरु हुई, जब 1915 में बापू दक्षिण अफ्रीका से लौटे और गोपाल कृष्ण गोखले के कहने पर देश में चल रहे स्वाधीनता संघर्ष की बागडोर संभाली। उनके इस त्याग का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि देश और समाज के भलाई के लिए। उन्होंने वकालत जैसे प्रतिष्ठित पेशे को छोड़ने में भी संकोच नही किया।

स्वाधीनता संघर्ष में उनके योगदान को किसी भी तरीके से कम नही आंका जा सकता है और ना ही इसे शब्दों में बयान किया जा सकता है। हम कह सकते हैं कि बापू ने शहीद भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चन्द्र बोस, सरोजनी नायडू, लाला लाजपत राय, और दूसरे अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजो को हमारा देश छोड़ने पे मजबूर कर दिया था। उनकी कई सारी नीतियां खासतौर से अहिंसा नीति देश के आजादी में सबसे बड़ा हथियार साबित हुई। अपने इन्हीं कारगर नीतियों के वजह से वह देशभर में लोगो के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें।

यह प्रथम विश्व युद्ध का समय था और उस वक्त के भारत के वायसराय लार्ड चेस्टफोर्ड ने महात्मा गाँधी को युद्ध के विषय में चर्चा करने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया तथा उनसे अपील की वह अधिक से अधिक भारतीय लोगो को सेना में शामिल होने के लिए कहें। इस बात पर अंग्रेजी हुकूमत का विश्वास हासिल करने के लिए उन्होंने लोगो से प्रथम विश्व युद्ध के लिए सेना में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन इसके साथ ही अपने एक व्यक्तिगत खत में उन्होंने वायसराय से कहा कि “वह किसी को भी जान से मारने के लिए नही कहेंगे चाहे वह दोस्त हो या दुश्मन”।

गुजरात में खेड़ा नामक एक गांव हैं, यह सन् 1917 की बात है जब वहां भीषण बाढ़ आई हुई थी, जिससे उस क्षेत्र में हालात काफी खराब हो गये थे। इन्हीं कारणों से स्थानीय किसानों ने उच्च अधिकारियों से कर माफ करने का निवेदन किया परन्तु अंग्रेजी हुकूमत द्वारा उनकी इन मांगो को अस्वीकार कर दिया गया। जिसके बाद गाँधी जी ने किसानो के समर्थन में कर ना देने के लिए आंदोलन किया। इसके साथ ही उन्होंने तालददार और मालतदार जैसे राजस्व अधिकारियों के सामाजिक बहिष्कार का भी आंदोलन किया था। गाँधी जी के इन्हीं प्रयासों के चलते सन् 1918 में अंग्रेजी सरकार को विवश होकर किसानों की मांगो का मानना पड़ा और जब तक आकाल की समस्या समाप्त ना हो जाये, तब तक उन्हें करों में छूट देने के लिए तैयार होना पड़ा।

स्वाधीनता संघर्ष में सक्रिय रहने के साथ ही गाँधी जी ने छुआछूत, लिंगभेद के साथ अन्य कई सामाजिक महत्वपूर्ण विषयों जैसे किसानों के दयनीय स्थिति को सुधारने तथा महिला सशक्तिकरण के मामलो पर सुधार के लिए भी काफी कार्य किया।

इसके साथ ही सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह आल इंडिया मुस्लिम लीग कांफ्रेस के मुख्य प्रवक्ताओं में से एक थे। एक तरह से गाँधी जी एक सर्वमान्य नेता थे और खिलाफत आंदोलन में उनके सहभागिता ने उन्हें हर वर्ग का राष्ट्रीय नायक बना दिया। यह उनके द्वारा किए गये नमक स्तयाग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन और असहयोग आंदोलन जैसे अहिंसक आंदोलन ही थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की कमर तोड़ने का कार्य किया। जिसके चलते अंग्रेजी हुकूमत को भारत को स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए विवश होना पड़ा।

अंत में हम यहीं कह सकते हैं कि वह एक महान क्षमता तथा योग्यता के धनी व्यक्ति थे और अपने नेतृत्व कौशल से उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में एक अहम भूमिका निभाई थी। देश के स्वतंत्रता संघर्ष में, उनके इस योगदान के चलते हम और हमारे देश की आने वाली पीढ़ीया सदैव उनकी ऋणी रहेंगी। उनके बलिदान को ना ही हम भूले हैं ना ही इसे कभी भूल सकते हैं।

मेरे इस भाषण को इतने धैर्यपूर्वक सुनने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद!

गांधी जयंती स्पीच

Gandhi Jayanti Speech in Hindi

सभी माननीय, आदरणीय प्रधानाध्यापक, शिक्षक और मेरे प्यारे दोस्तों को मैं प्यार भरा नमस्कार कहना चाहूँगा। मेरा नाम नवीन त्यागी है, मैं कक्षा 8 में पढ़ता हूँ। मेरे प्यारे दोस्तों, महात्मा गाँधी के जन्म दिवस, 2 अक्टूबर के इस शुभ अवसर को मनाने के लिये हम सब यहाँ इकट्ठे हुए हैं। इस दिन पर, भारत के राष्ट्रपिता का जन्म 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। ये उत्सव हमारे लिये बहुत मायने रखता है। महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गाँधी है, हालाँकि ये राष्ट्रपिता, गाँधीजी और बापू के नाम से भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। गाँधी जयंती के रुप में देश में बापू के जन्म दिवस को मनाया जाता है जबकि पूरे विश्व में इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में मनाया जाता है।

बापू का जन्म देश के बहुत छोटे शहर में हुआ था हालाँकि उनके कार्य बहुत महान थे जिसको पूरे विश्व में फैलने से कोई नहीं रोक सका। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो ब्रिटिश शासन से अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाने में भरोसा रखते थे। वह अहिंसा के पथ-प्रदर्शक थे, उनके अनुसार ब्रिटिश शासन से आजादी प्राप्त करने का यही एकमात्र असरदार तरीका है। बापू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में अपना पूरा जीवन दे दिया।

भारतियों के असली दर्द को महसूस करने के बाद, उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले के साथ कई सारे आंदोलनों में भाग लेना शुरु कर दिया। असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन वे अभियान है जो उन्होंने भारत की आजादी के लिये चलाये थे। वह कई बार जेल गये लेकिन कभी अपना धैर्य नहीं खोया और शांतिपूर्वक अपनी लड़ाई को जारी रखा। बापू का पूरा जीवन(वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिये) देशभक्ति, समर्पण, अहिंसा, सादगी और दृढ़ता का आदर्श उदाहरण है। भारतीय लोगों द्वारा हर साल ढ़ेर सारी तैयारियों के साथ गाँधी जयंती मनायी जाती है। इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य बापू को श्रद्धाजलि देने के साथ ही ब्रिटिश शासन से आजादी पाने में बापू द्वारा किये गये संघर्ष के बारे में भावी पीढ़ी को बताना है। ये हमें अपनी मातृभूमि के लिये हर समय खुली आँखों से सचेत रहने के लिये सिखाता है। मैं आप सबसे महात्मा गाँधी द्वारा कहा गया एक महान कथन बाँटना चाहूँगा।

“मेरा जीवन मेरा संदेश है, और दुनिया में जो बदलाव तुम देखना चाहते हो वह तुम्हें खुद में लाना पड़ेगा”।

जय हिन्द जय भारत

धन्यवाद

Gandhi Jayanti Speech in English

A very good morning to the excellencies, respected Principal sir, teachers and my dear colleagues. My name is … I study in class … standard. I would like to recite a speech on Gandhi jayanti. First of all I would like to say a big thank to my class teacher for giving me an opportunity to speech on this great occasion. As we all know that we gathered here every year to celebrate 2nd October, the birth anniversary of Mahatma Gandhi. My dear friends, Gandhi Jayanti is not celebrated only in our country however it is celebrated as an event all over the world. 2nd of October is celebrated as Gandhi Jayanti in India however as International Day of Non-Violence all across the world as he was a preacher of non-violence throughout his life.

His full name is Mohandas Karamchand Gandhi however popularly known as Bapu, Mahatma Gandhi or Father of the nation. He was born on 2nd October in 1869 at Porbunder, Gujrat. At this day, the President and Prime Minister of India pay homage to the Mahatma Gandhi’s statue at his samadhi by offering prayer, flowers, bhajans, devotional songs, etc at the Raj Ghat, New Delhi. Gandhi Jayanti is celebrated in almost all the states and territories of India in order to commemorate the person who always respected the people of all the religions and communities in same manner. At this day, verses and prayers from religious holy books are read out especially his favorite ones like “Raghupati Raghava Raja Ram”. Prayer meetings are also held in various state capitals in the country. As this day has been declared as the national holiday by the government of India, all the schools, colleges, offices, etc remain closed throughout the country.

Mahatma Gandhi was a great person who struggled a lot and played a significant role in the achievement of freedom for India from British rule. He not only pioneered the unique method of non-violence to get freedom for India against British rule but also proved the world that freedom can be achieved peacefully through the path of non-violence. He is still remembered among us as the symbol of peace and truth.

Jai Hind

Thank You

2 October Gandhi Jayanti Speech in Marathi

आइये अब हम आपको गांधी जयंती भाषण, gandhi jayanti bhashan marathi, 2 october gandhi jayanti par bhashan in hindi, महात्मा गांधी जयंती पर लेख, गांधी जयंती पर कविता, hindi speech for gandhi jayanti celebration in school, speech on gandhi jayanti in english, gandhi jayanti speech in odia, 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भाषण हिंदी, गांधी जयंती निबंध, 2 october gandhi jayanti short speech, 02 ऑक्टोंबर गांधी जयंती वर मराठी भाषण, gandhi jayanti speech in english for students, Gandhi Jayanti Quotes, speech writing, special speech in hindi, आदि की जानकारी (speech recitation activity) निश्चित रूप से आयोजन समारोह या बहस प्रतियोगिता (debate competition) यानी स्कूल कार्यक्रम में स्कूल या कॉलेज में भाषण में भाग लेने में छात्रों की सहायता करेंगे। इन गाँधी जयंती पर हिंदी स्पीच, हिंदी में 100 words, 150 words, 200 words, 400 words जिसे आप pdf download भी कर सकते हैं|

उत्कृष्टतेच्या शुभ प्रभात, आदरणीय प्राचार्य सर, शिक्षक आणि माझ्या प्रिय सहकाऱ्यांनो. माझे नाव आहे … मी वर्ग … अभ्यास करतो. मी गांधी जयंतीला भाषण ऐकायला आवडेल. सर्वप्रथम मी माझ्या उत्कृष्ट शिक्षकांना या महान प्रसंगी भाषण देण्याची संधी देण्यासाठी धन्यवाद देत आहे. महात्मा गांधींच्या जयंतीच्या उत्सव साजरा करण्यासाठी आम्ही प्रत्येक वर्षी येथे एकत्रित होतो हे आपल्याला ठाऊक आहे. माझ्या प्रिय मित्रांनो, गांधी जयंतीला केवळ आमच्या देशातच साजरा केला जात नाही तर जगभरात हा कार्यक्रम म्हणून साजरा केला जातो. ऑक्टोबर 2 आयुष्यभर त्यांनी या संदेशाचे अहिंसा एक प्रचारक होता म्हणून सर्व जगभरातील भारत मात्र नॉन हिंसा आंतरराष्ट्रीय दिवस गांधी जयंती म्हणून साजरा केला जातो.

त्यांचे संपूर्ण नाव मोहनदास करमचंद गांधी असून ते बापू, महात्मा गांधी किंवा राष्ट्रपिता म्हणून ओळखले जातात. त्यांचा जन्म 2 ऑक्टोबर 18 9 6 रोजी पोरबंदर, गुजरात येथे झाला. आज, भारताचे राष्ट्रपती आणि पंतप्रधान, राज घाट, नवी दिल्ली येथे प्रार्थने, फुले, भजन, भक्ती गीत इत्यादी अर्पण करून महात्मा गांधी यांच्या पुतळ्याच्या समाधीवर श्रद्धा देतात. गांधी जयंती नेहमी समान रीतीने सर्व धर्माचे लोक आणि समुदाय आदर व्यक्ती स्मारक करण्यासाठी जवळजवळ सर्व राज्ये आणि भारत प्रांतात साजरा केला जातो. या दिवशी धार्मिक पवित्र ग्रंथातील छंद आणि प्रार्थना विशेषतः त्यांचे आवडते वाचक “रघुपती राघव राजा राम” वाचतात. देशाच्या विविध राजधान्यांमधील प्रार्थना सभा देखील आयोजित केल्या जातात. भारत सरकारद्वारे हा दिवस राष्ट्रीय सुट्टी म्हणून घोषित करण्यात आला आहे, त्यामुळे सर्व शाळा, महाविद्यालये, कार्यालये इत्यादी देशभर बंद राहतील.

महात्मा गांधी एक महान व्यक्ती होते आणि त्यांनी ब्रिटिश शासनाने भारतात स्वातंत्र्य मिळवण्याच्या मोहिमेत महत्त्वपूर्ण भूमिका बजावली. नाही फक्त तो भारतात ब्रिटीश सरकारच्या विरोधात स्वातंत्र्य मिळविण्यासाठी अहिंसा अद्वितीय पद्धत अग्रेसर तर जगातील सिद्ध स्वातंत्र्य अहिंसा मार्ग माध्यमातून शांततेत साध्य केले जाऊ शकतात. शांती आणि सत्याचे प्रतीक म्हणून अजूनही त्याला आपल्यात आठवते.

जय हिंद

धन्यवाद

Gandhi Jayanti Speech in Telugu

మహాత్మా గాంధీ జయంతి ప్రతి సంవత్సరం మూడవ ముఖ్యమైన జాతీయ ఈవెంట్ గా జరుపుకుంటారు. ఇది తన పుట్టినరోజు వద్ద మహాత్మా మహాత్మా గాంధీ కు నివాళిగా దేశవ్యాప్తంగా భారతీయ ప్రజలు, అక్టోబర్ 2 వ తేదీన జరుపుకుంటారు. అతను ప్రముఖంగా నేషన్ లేదా బాపు తండ్రి అంటారు. అతను ఒక దేశభక్తి నేత అహింస మార్గం అనుసరించడం ద్వారా భారతీయ స్వాతంత్ర్య ఉద్యమంలో ద్వారా దేశం దారితీసింది. అతని ప్రకారం, సత్యం మరియు అహింస బ్రిటిష్ పాలన నుండి స్వాతంత్ర్యం కోసం పోరాటం గెలుచుకున్న ఏకైక ఉపకరణాలు. అతను జైలు అనేక సార్లు అయితే దేశం స్వేచ్ఛ వరకు తన అహింస ఉద్యమం కొనసాగింది వెళ్ళాడు. అతను అంటరానితనం వ్యతిరేకంగా అయితే సామాజిక సమానత్వం అనుకూలంగా ఎప్పుడూ.మహాత్మా గాంధీ జయంతి ప్రభుత్వ అధికారులు రాజ్ ఘాట్ లేదా న్యూఢిల్లీలో గాంధీజీ సమాధి వద్ద భారీ సన్నాహాలు జరుపుకుంటారు. రాజ్ ఘాట్ వద్ద అంత్య క్రియల ప్రదేశం దండలు మరియు పుష్పాలు అలంకరిస్తారు కావాలి. ఒక నివాళిగా సమాధి మరియు కొన్ని పుష్పాలు వద్ద దండలు ఉంచడం ద్వారా ఈ గొప్ప నాయకుడు చెల్లించబడుతుంది. ఒక మత ప్రార్థన కూడా సమాధి వద్ద ఉదయం నిర్వహించబడుతుంది. ఇది ముఖ్యంగా దేశవ్యాప్తంగా పాఠశాలలు మరియు కళాశాలల్లో విద్యార్థులు జాతీయ పండుగలుగా జరుపుకొంటారు.విద్యార్థులు, డ్రామా ఆడుతున్న పద్యం, పాట, మాట, వ్యాస రచనా ఈసారి మరియు క్విజ్ పోటీ, పెయింటింగ్ పోటీ, మొదలగునవి మహాత్మా మహాత్మా గాంధీ మరియు అతని పనుల యొక్క జీవితం ఆధారంగా వంటి ఇతర కార్యకలాపాల్లో పాల్గొనడం ద్వారా ఈ సందర్భంగా జరుపుకుంటారు. అతని అత్యంత ఇష్టమైన భక్తి గీతం “రఘుపతి రాఘవ రాజారామ్” కూడా అతని జ్ఞాపకార్థం విద్యార్థులు పాడిన. ఉత్తమ ప్రదర్శన విద్యార్థులు బహుమతులు ఇస్తారు. అతను అనేక రాజకీయ నేతలు, ప్రత్యేకించి దేశంలోని యువతకు రోల్ మోడల్ మరియు ప్రేరణా నాయకుడు ఉంది. మార్టిన్ లూథర్ కింగ్, నెల్సన్ మండేలా, జేమ్స్ లాసన్, మొదలైనవి ఇతర గొప్ప నాయకులు స్వేచ్ఛ మరియు స్వేచ్ఛ కోసం పోరాడటానికి అహింస, శాంతియుత మార్గం మహాత్మా మహాత్మా గాంధీ యొక్క సిద్ధాంతం నుండి ప్రేరణ వచ్చింది.

2020 update

About the author

admin